चमोली- दिवाली पर माना में जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

November 4, 2021 | samvaad365

दीपावली के मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जिला चमोली के अंतिम गांव माना में तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीच सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पाकर सेना के जवान खासे उत्साहित नजर आए.

 

(संवाद365,प्रदीप भंडारी)

यह भी पढ़ें- किसम किसमा किस्सा पुस्तक का विमोचन, गढ़वाली साहित्य को बढ़ावा देने का प्रयास

68676

You may also like