चमोली: 2013 में बह गया था पुल लेकिन आज तक नहीं बन पाया

January 6, 2020 | samvaad365

चमोली: नदी के ऊपर लकड़ी के इस पुल पर कदमताल करते ये हैं उत्तराखंड के लोग…. विकास का मानक होती हैं सड़कें…पुल इंफ्रास्टक्चर बिजली पानी… लेकिन इन लोगों के लिए जिंदा रहने का मानक ऐसे पुल ही बन जाते हैं…… इसमें कोई दोराय नहीं है…. कि अगर नदी में जरा सा भी उफान आ जाए…. तो पुल के साथ साथ सत्ता के भी दावे नदी में बहते नजर आएंगे…. और इन्हीं दावों के साथ बह जाएंगी इन लोगों को की वो उम्मीदें जो वो सियासतदानों से रखे हुए हैं… दूर से फोटो खींचों तो तस्वीर कोई न कोई इनाम जरूर जीत लाएगी…. लेकिन जरा पास जाकर उत्तराखंड के इस विकास के मानक को परखिए जनाब….. डर के मारे कलेजा मुंह में आ सकता है….. लेकिन छोड़िए आपको क्या उनको क्या जिनको लेना देना है उनकी जिंदगी तो लकड़ी की इन खतरनाक पटरियों पर चल ही रही है…. समय का पहिया कैसे ओडर के लोगों के साथ बेवफाई कर रहा है जरा इसको सुनिए….

पान सिंह गढ़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं कह रहे हैं किसी जमाने में जब देश में विकास नहीं होता था तब यहां पर झूला पुल हुआ करता था…. लेकिन आज जब भारत विश्व में अपनी धाक जमा रहा है तब यहां पर लकड़ी का पुल है…. इसे समझिए उत्तराखंड ने आपदा देखी थी साल 2013 में लेकिन तब से लेकर 10 से 20 का दशक निकल चुका है सात साल पुल को बहे होने को हैं…. लेकिन झूला तो छोड़िए यहां टाॅली तक की व्यवस्था नहीं हो पाई.

चमोली जिला उत्तराखंड का सीमांत जिला है… और सीमांत होने के कारण वह सामरिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण हो जाता है. सरकारें कहती भी हैं कि सीमांत जगहों पर रिवर्स माइग्रेशन हो न हो तो कम से कम वहां से माइग्रेशन न हो…. लेकिन 13 जिले 13 डेस्टिनेशन और होम स्टे वाले इस दौर में आप ओडर के लोगों को किस मुंह से कहेंगे की जनाब आप अपने गांव में कमाल कर जाइए….. खैर जगदीश रावत अधिशासी अभियंता है लोक निर्माण विभाग के उनकी भी सुन लीजिए…

2013 से 2020 आ चुका ओडर का पुल बहते समय जो बच्चा पैदा हुआ होगा वो भी आज इसी पुल को जान हथेली पर रखकर स्कूल जाता होगा…. इस बीच बहुत कुछ बदला कई ज्ञापन बदले कई अधिकारी… सरकार भी बदली लेकिन अगर कुछ बदला नहीं तो ओडर के लोगों का नसीब बेचारे आज भी लकड़ी की बल्लियों पर जीवन का संघर्ष कर रहे हैं…. राज्य के नीति निर्माता इनकी नीति को कब सुधारेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। 

यह खबर भी पढ़ें-HRD मंत्री डॉ निशंक ने लांच किए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पांच दस्तावेज

यह खबर भी पढ़ें-CAA पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की प्रेस वार्ता

संवाद365/पुष्कर नेगी

45214

You may also like