चमोली: पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, जल आपूर्ति सुचारु न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

August 14, 2020 | samvaad365

चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पिछले चार दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप्प होने से आक्रोशित जनता का गुस्सा आज जल विभाग के अधिकारियों पर फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार चौराहे पर जाम लगा कर सम्बंधित अधिकारियों का घेराव कर जम कर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने जल विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से ही नलों में किचड़ वाला पानी सप्लाई किया जा रहा था लेकिन हद तो तब हो गई जब  पूरे नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद हो गयी और चार दिन से लोग पानी के लिये मारे मारे फिर रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना था की शीध्र नगर में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। वहीं सम्बंधित अधिकारी इस सम्बंध में पूछे जाने पर एक दूसरे विभाग पर अपनी जिम्मेदारी डाल कर अपना पल्ला झाड़ते नजर आये।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को किया सम्मानित

संवाद365/पुष्कर नेगी

53077

You may also like