मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग के जय मां भगवती सहायता समूह थल की नारी शक्ति से वर्चुअल संवाद किया

August 18, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वर्चुअल संवाद किया । मुख्यमंत्री ने विकास खंड बेरीनाग के जय मां भगवती सहायता समूह थल की महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी ने महिलाओं से समूह के माध्यम से किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ ही कार्य करने के दौरान आ रही परेशानी को पूछा। समूह के द्वारा किये जा रहे कार्यों सीएम ने सराहना की और सरकार से मदद करने का भरोसा दिलाया। संवाद में ब्लाक प्रमुख विनिता। सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी आशीष पुनेठा सहित आदि मौजूद थी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु ने की उत्तराखण्ड में टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

65106

You may also like