मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मेयर सुनील उनियाल गामा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

April 1, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मेयर सुनील उनियाल गामा जी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री तीरथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बुधवार दोपहर अचानक मेयर की माता जी को पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उनके छोटे पुत्र सुधीर उनियाल द्वारा उन्हें तत्काल कैलाश हस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यू हो गई. उनके पति का निधन चार वर्ष पूर्व ही हो गया था. उनका अंतिम संस्कार ब्रहस्पतिवार को सुबह 08-30 बजे हरिद्वार घाट पर किया गया.

वहीं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये जिसमे मुख्यतः पूर्व राज्य मंत्री सुशीला बलूनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा,केशव उनियाल,राजपुर विधायक खजान दास,डा0विपुल कण्डवाल,सीएमआई के चेयरमैन डाक्टर एस.के. जैन,राज्यन्दोलनकारी व डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पोखरियाल, महिपाल शाह, अजीत रावत,हरदीपसिंह लक्की,संजय थापा,आशीष उनियाल,जयदीप सकलानी,सतेन्द्र भंडारी, राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती,अम्बुज शर्मा,मनोनीत पार्षद संजय खंडूडी,अनिल रस्तोगी, मण्डल अध्यक्ष विजय थापा,संजीव वर्मा,करुण दत्ता,अवधेश तिवारी,संदीप गुप्ता, पार्षद संजीव सिंघल,पार्षद अजय त्यागी,टीटू त्यागी,आशीष नागरथ,हरीश डोरा,डीबीएस महाविद्यालय कर्मचारी संगठन के सचिव गौरव खंडूड़ी ,काग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,संतोख नागपाल,पूर्व पार्षद राजकुमार कक्कड़,ओमी उनियाल,पार्षद कमली भट्ट,राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित,पूर्ण सिंह लिंग्वाल,कुलदीप कुमार,रामलाल,संदीप गुप्ता,पूर्व पार्षद मोहम्मद अजीज आदि लोग शामिल हुए। माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने देर सांय तक लगातार उनके परिजन, समाजसेवी व उनके समर्थको का आना लगातार जारी रहा.

 

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री तीरथ ने जीएमवीएन की परिसम्पत्तियों में सुधार के लिए दिए 2 करोड़ रूपये की धनराशि

59762

You may also like