मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व पर दी शुभकामनाएं

March 14, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फुलदेई का पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से वृक्षारोपण की भी अपील की है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें- देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने की कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा

59253

You may also like