मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को 37 वर्ष की सेवा के पश्चात् हुए सेवानिवृत्त

June 1, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को 37 वर्ष की सेवा के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी  वी.एस रावत की सेवानिवृत्ति पर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें शॉल भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर ससम्मान सेवानिवृत्त होना शासकीय व्यवस्थाओं की प्रक्रिया है। श्री रावत द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री रावत के अनुभवों का लाभ समाज को मिलता रहेगा।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें-  पीएम मोदी ने शिमला में गरीब कल्याण सम्मलेन में किया प्रतिभाग, राज्यों के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

76643

You may also like