सीएम धामी ने सैनिकों के साथ मनाया दीपावली पर्व, विभिन्न स्टॉलस का किया निरीक्षण

October 23, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

pushkar singh dhami celebrating diwali
pushkar singh dhami celebrating diwali

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, उत्तराखंड में तीर्थाटन के विकास के लिए किए विचार विमर्श

82475

You may also like