सीएम धामी ने की कैंसर से पीड़ित अनु धामी की मदद, 5 लाख रुपए दिए इलाज हेतु

July 28, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार मौजूद थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंहंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिन पर, हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड सरकार को प्रदान की 30 एम्बुलेंस

64240

You may also like