गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा सीएम धामी को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

August 18, 2022 | samvaad365

गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जे.बी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर के.बी थापा, सी.बी थापा, श्रीमती पदमा देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संवाद 365, डेस्क

यह भी पढ़ें : UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने की एक और गिरफ्तारी, अब तक 19 हो चुके है अरेस्ट

80270

You may also like