सीएम धामी ने हरिद्वार में जगत्गुरू शंकराचार्य से की मुलाकात

June 10, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री इसके बाद ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पंचस्नान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानन्द,  दिनेश जी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,  नितिन गौतम, जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम  पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी  स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी  शेखर जुयाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें-  डॉ0 धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिये किये गये सम्मानित

77006

You may also like