पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने चलाई तिरंगा यात्रा, विधायक मयूख महर ने यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना

August 11, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही अगस्त क्रांति यात्रा आज मुनाकोट ब्लॉक के सातसीलिंग क्षेत्र में चलाई , जहां विधायक मयूख महर द्वारा यात्रा को झंडा दिखा कर घर घर और जन जन तक पहुंचने के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा की देश की आजादी में बहुत से वीरों ने शहादत दी और अपने खून की होली खेली और आज हमारा समाज उन सेनानियों को भूलती जा रही है ,लेकिन हम कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी है की हम उन वीरों की शहादत को जन जन और आज की पीढ़ी तक पहुंचाए।
जिन सपनो को लेकर देश को आजादी मिली थी आज वह सपना दूर होता जा रहा है क्योंकि अखंड और धर्मनिरपेक्ष देश में आज कुछ लोग खंडित करने पर तुले है और हमने उनके इन मनसूबों को कामयाब नही होने देना है।
हमने फिर भारत देश में प्यार ,एकता और सौहार्द के माहोल के लिए जन जन को जागृत करना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर,पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लूंठी, निर्मल लोहिया, शंकर खड़ायत ,लीलांबर जोशी, राजू खड़ायत,दीपक खड़ायत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाद 365, मनोज चंद

ये भी पढ़ें : पुरोला में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नदी में बही दुकानें

79957

You may also like