बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने रूद्रप्रयाग में निकाली पदयात्रा

February 21, 2021 | samvaad365

रूद्रप्रयाग में कांग्रेसियों ने मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा निकाली। जिला मुख्यालय के बाजार में प्रर्दशन कर पदयात्रा निकाली गई।  पदयात्रा में केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मी राणा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट भी शामिल हुए, कांग्रेसियों का कहना था कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार मंहगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है, देश भर में मंहगाई आसमान छू रही है और दोनों सरकारें चैंन की नींद सोयी है, आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में जनता डबल इंजन की सरकार को इसका मजा चखायेगी।

(संवाद 365/ कुलदीप राणा)

यह भी पढ़ें-रूद्रप्रयाग दौरे पर सांसद तीरथ रावत, कई क्षेत्रों का करेंगे भ्रमण

 

58690

You may also like