7 विशाल रैलीयां निकालेगी कांग्रेस, 14 मार्च से श्रीनगर गढ़वाल से होगा आगाज: धसमाना

March 6, 2021 | samvaad365

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कोटद्वार पँहुच कर 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और किस तरह से 2022 में प्रदेश में सरकार बनाई जाए इसको लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की.

इस दौरान पत्रकारों से रूबरु होकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता में प्रदेश सरकार को लेकर भारी आक्रोश है। चार वर्षों में त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। महंगाई चरम पर पँहुच गयी है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इन चार वर्षों में राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल हुई है। जनता के आक्रोश देखते हुए कांग्रेस राज्य में सात विशाल रैलीयां निकालेगी जिसका शुभारम्भ 14 मार्च से श्रीनगर गढ़वाल से होगा.

(संवाद 365/ बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें- टिहरी: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला अनुश्रवण और निगरानी समिति की बैठक

59036

You may also like