उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा ,746 केस मिले शुक्रवार को

April 10, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है । बीते दिन  शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 748 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 5384 पहुंच गई है ….स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 31421 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 106246 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97327 मरीज ठीक हो चुके हैं।

आइये जानते में हर जिलें में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

उत्तरकाशी –       2

हरिद्वार-            229

देहरादून-           335 

चंपावत-            6

पौड़ी-                30

नैनीताल-          22

पिथौरागढ़-       8

टिहरी-               18

ऊधमसिंह नगर-  73

अल्मोड़ा-          13

बागेश्वर-           9

चमोली-            3

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पड़ें-मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने एसएमजेएनपीजी कालेज में पुष्पांजलि अर्पित कर जवानों को किया नमन

60222

You may also like