रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आ रहे उत्तराखंड, बॉर्डर बार जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

October 4, 2022 | samvaad365

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। वह मंगलवार 04 अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। दो दिनी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा और औली भी जाएंगे।  बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ बातचीत करने के साथ ही सिंह ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे।

इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 05 अक्तूबर दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। सिंह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : अंकिता हत्याकांड: SIT ने किया बड़ा खुलासा, हत्या को बताया सोची समझी साजिश

 

81816

You may also like