रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ जिले का किया दौरा, भाजपा के पक्ष में जनता को वोट देने की अपील की

February 8, 2022 | samvaad365

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विधानसभा का दौरा किया। गंगोलीहाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने गंगोलीहाट के जीआईसी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेंशन के साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के साहसिक फैसले के बारे में भी जनता को बताया। साथ ही उन्होंने राज्य की धामी सरकार के द्वारा देहरादून सैनिकों के सम्मान के लिए बनाये जा रहे सैन्य थाम के बारे जिक्र करते हुए लोगो से कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सैनिकों के सम्मान के लिए दृढ़ संकल्प है।

संवाद365,डेस्क

72221

You may also like