देहरादून- पिथौरागढ़ के बॉक्सर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

August 29, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आईबीए एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता विमल पुनेरा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ निवासी विमल पुनेरा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित भी किया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है.

(संवाद365/डेस्क)

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को दी ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ पर्व की हार्दिक बधाई

65590

You may also like