देहरादून : देश की आजादी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका कंगना रनौत का पुतला

November 13, 2021 | samvaad365

देश की आजादी को लेकर दिए एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंका है। राजधानी देहरादून के एशेल हाल के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंगना रनाउत का पुतला फूंका है कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। प्रशासन से कंगना रनाउत के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है ।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से कंगना रनाउत ने बयान दिया है ऐसे में उनसे पदम श्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए

संवाद365,डेस्क

68960

You may also like