देहरादून: दिवाली तोहफा- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया गया

November 3, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

उत्तराखंड सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं मिनी व सहायिकाओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया और ढोल नगाड़ों की धुन के साथ खुशी का इजहार किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सीएम ने आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी। जबकि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की ओर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा

(संवाद365,डेस्क)

यह भी पढ़ें-  उधमसिंह नगर में मां-बेटे द्वारा चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का भंडा-फोड़, 4 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

68647

You may also like