देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने दी राहत भरी खबर,नहीं बनेगा नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा

June 5, 2021 | samvaad365

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने दी राहत भरी खबर ,जी हां बता दे आपको  नेपाली फार्म से गुजरने पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यहां नया टोल प्लाजा नहीं बनेगा।  उन्होंने जनभावनाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार जताया। साथ ही टोल प्लाजा के विरोध में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील भी की।बता दे आपको नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा बनाने को लेकर विरोध चरम पर था। लोगों का कहना था कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा बनने से लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा और समय की बर्बादी भी होगी।ऐसे में अब फैसला सबके सामने आ गया है ,नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा का निर्माण नहीं किया जाएगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़े-पिथौरागढ़ के वीरेन की बॉलीवुड में एंट्री ,जल्द ही हिंदी फीचर फिल्म आइसक्रीम में आएगें नजर ,जिले में खुशी की लहर

 

62258

You may also like