देहरादूनः यूथ कांग्रेस ने फूंका साध्वी प्रज्ञा का पुतला

November 30, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एस्ले हॉल चौक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया गया. इस दौरान बीजेपी और भारत सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी की गई. पुतला दहन करने वाले कांग्रेस के यूथ इकाई के कार्यकर्ताओं के मुताबिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान देश के लिए सर्वोपरि है और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उनके हत्यारे को शहीद का दर्जा देकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है. जिसको पूरे देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर को सांसद से बर्खास्त करने की मांग भारतीय जनता पार्टी से की है. इतना ही नहीं कांग्रेस के यूथ इकाई के कार्यकर्ताओं ने कहा अगर बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तोआगे पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा.

(संवाद 365/ काजल )

यह खबर भी पढ़ें-घनसालीः पोस्टर और जनगीतों के साथ अब स्कूली छात्र भी सड़क पर आने को मजबूर

 

 

43947

You may also like