बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमें होंगे वापस आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज को मुख्यामंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

March 17, 2023 | samvaad365

कुछ समय से चल रहे बेरोजगार संघ के आंदोलन के दौरान मुख्यामंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बेरोजगारों के आंदेलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भागयपूर्ण बताया है। मुख्यामंत्री ने घोषणा की कि विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल होने वाले ऐसे युवा जिन पर प्रदर्शन को लेकर मुकदमे दर्ज किए है। उन सभी मुकदमों को सरकार वापिस लेगी। बजट प्रस्ताव पर गुरूवार को हुई चर्चा को दौरान धामी ने घोषणा की।

सदन में रात करीब आठ बजे बजट प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जहां मुख्यामंत्री ने अपनी सरकार के अहम फैसले गिनाए और वही इशारों-इशारों में पूर्व में बरती गई लापरवाहियों पर भी निशाना साधा। मुख्यामंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद आयोजित किसी भी परिक्षा में कोई धांधली नही की है। इसके साथ ही मुख्यामंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

देवभूमि में धर्मांतरण महापाप-

मुख्यामंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण सबसे बड़ा पाप है। इस पर रोक लगाने के लिए भी कानून बनाया हैं। सजा के प्रावधान किए गए है। पहले यहां धर्मांतरण बढ़ रहा था। कठोर कानून से इस पर रोक लगेगी।

अंकिता  कुमाई

यहा भी पढ़े16 मार्च से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की परिक्षांए, 12वी कक्षा के 3324 बच्चों ने छोड़ी हिंदी की परिक्षा

86483

You may also like