धनोल्टी: एकल अभियान संगठन के द्वारा टिहरी के 180 एकल गांव में किया गया पौधरोपण

July 19, 2020 | samvaad365

धनोल्टी:  प्रदेश में चल रहे हरेला कार्यक्रम के तहत देश के बड़े संगठन एकल अभियान के तहत टिहरी जिले के 180 एकल गांवों में महिलाओं, एकल कार्यकर्ता आचार्य भाई व बहनों के द्वारा प्रत्येक गांव में फलदार व घास के वृक्षों का रोपण किया गया। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पारम्परिक त्योहार हरेला को एकल अभियान के कार्यकर्ताओं, आचार्य एवं बच्चों ने चम्बा, टिहरी, घनसाली, जाखणीधार, जौनपुर, थौलधार, प्रताप नगर के 180 एकल गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कर मनाया।

इस अवसर पर टिहरी के अभियान प्रमुख (संगठन मन्त्री) रोहित बिष्ट ने दुरभाष पर हमारे टिहरी ब्यूरो प्रमुख सुनील सजवाण को बताया की एकल अभियान संगठन शिक्षा स्वास्थ पर्यावरण आदि कई बिन्दुओं पर कार्य कर रहा है वर्तमान में पूरे प्रदेश भर में हरेला पर्व की धूम है, जिसे देखते हुए एकल अभियान संगठन ने टिहरी गढ़वाल के 180 एकल गांवों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया है।

वृक्षारोपण करने वाले में संगीता भण्डारी प्रताप नगर संच प्रमुख, रजनी रतूड़ी जाखणीधार संच प्रमुख,  मुन्नी देवी घनसाली संच प्रमुख, अन्नु देवी प्रतापनगर संच प्रमुख, मीरा थत्युड जौनपुर संच प्रमुख,  निकिता थौलधार संच प्रमुख के नेतृत्व मे कई अन्य ने शामिल थे।

https://youtu.be/WFMMGgGZLPE

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: मामूली विवाद में ट्रक ड्राइवर को जेसीबी मशीन से कुचला, मौत

संवाद365/सुनील सजवाण

52092

You may also like