पिथौरागढ़ दौरे पर रहे डीआईजी कुमाऊँ नशे के खिलाफ जिले में चलाया जाएगा अभियान

June 5, 2022 | samvaad365

कुमाऊं रेंज के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे आज पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में मीडिया से बात करते हुए सीमांत जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। इस दौरान डीआईजी भरणे ने कहा कि सीमांत जिले में नशा एक गंभीर समस्या बन रहा है जिसे देखते हुए पुलिस ने एक माह का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है, इस दौरान जिले में एक एन्टी ड्रग स्कॉट का भी गठन किया जाएगा। जिसके जरिए पुलिस का एक विशेष वाहन नशा करने वाले युवाओं पर निगाह रखेगा और उन युवाओं की काउंसलिंग भी कराई जाएगी। जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा अन्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। डीआईजी भरणे ने बताया कि पुलिस युवाओं को नशे के चंगुल से निकालने के लिए उन्हें रचनात्मक क्रियाकलापों के साथ भी जोड़ेगी। साथ ही युवाओं को पुस्तकालय में पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें ट्रैफिक पुलिसिंग भी सिखाई जाएगी। इस दौरान पिथौरागढ़ पहुंचे डीआईजी ने पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करने के साथ ही यहां व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर जनपद की समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

संवाद 365,मनोज चन्द

यह भी पढ़ें-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री को चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी

 

76818

You may also like