सिंचाई विभाग में 2046 पदों पर सीधी भर्ती और पदोन्नति के आदेश…जल्द पदों पर निकलेगी भर्ती

July 13, 2021 | samvaad365

सोमवार को सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग में समूह क, ख, और ग के अंतर्गत 2046 पदों पर सीधी भर्ती और पदोन्नति को स्वीकृत कर दिया है। जी हां, उत्तराखंड में जल्द ही सिंचाई विभाग के अंतर्गत 2046 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द से जल्द विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाए। सिंचाई मंत्री ने कहा कि राज्य के जिला चंपावत में निर्माणाधीन कोलीढेक झील, जनपद पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन थरकोट झील व अन्य निर्माणाधीन झीलों के कार्य अक्टूबर 2021 तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने सौंग बांध परियोजना के कार्य के लिए भूमि के चिन्हिकरण को पूरा करने के साथ ही पुनर्वास नीति तैयार करने के भी निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दे दिए हैं। सिंचाई मंत्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय सूचनाओं व आपदा के दृष्टिगत सूचनाओं को जनता तक समय पर उपलब्ध कराया जाना उनकी जिम्मेदारी है। सतपाल महाराज पहले ही अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दे चुके हैं कि अगर समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-बाजपुर : जहरीले पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

63706

You may also like