कैंसर के चलते पैर करना पड़ा अलग, धियाड़ी करके पालते हैं परिवार, जखोली के वीरेंद्र सिंह को मदद की दरकार

May 31, 2022 | samvaad365

रुद्रप्रयाग के जखोली गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के परिवार को मदद की दरकार है। दरअसल वीरेंद्र सिंह गांव में ही धियाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। पिछले महीने पैर में दर्द की शिकायत पर वो अस्पताल में भर्ती हुए, एक महीने तक चले इलाज के बाद पता चला की उनके पैर में गैंग्रीन कैंसर है जिसके चलते उनका बायां पैर शरीर से अलग कर दिया गया है। उनका इलाज़ जोलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। घर की माली हालत ठीक नहीं है, वीरेंद्र सिंह के दो बच्चे (20 साल की लड़की, 17 साल का लड़का) हैं। उनकी माँ भी देखने में सक्षम नहीं है, पिछले साल ही छोटे भाई की भी मृत्यु हो गयी थी। ऐसे में अब परिवार को मदद की दरकार है। आप भी उनकी मदद कर सकते हैं।

SUNITA DEVI W/O Birenda Singh
Account No. 31569231555
IFSC Code: SBIN0006213
SBI Jakholi
Contact: 7464936875

(संवाद 365, निशा ज्याला)

यह भी पढ़ें- पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो खच्चर स्वामियों पर मुकदमा, चेकिंग अभियान के दौरान इस हाल में मिले

76635

You may also like