जखोली में बनेगा इको डायवर्सिटी पार्क, तैयारी में वन विभाग

February 14, 2021 | samvaad365

रूद्रप्रयाग के जखोली विकासखण्ड मुख्यालय में वन विभाग द्वारा इको डायवर्सिटी पार्क बनाया जायेगा। इस इको डायवर्सिटी पार्क का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति से रूबरू करवाने व स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाना है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को वन्यजीवों के बीच रहने और उनके संर्घष से रूबरू करवाना भी  है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पहाड़ के प्रत्येक जिले में नेचर एवं इको डायवर्सिटी पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसी दिशा में वन प्रभाग रूद्रप्रयाग द्वारा जखोली ब्लाॅक मुख्यालय में स्थिति वन चेतना केन्द्र के तीन हैक्टेयर में फैले क्षेत्र में इको डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जायेगा।

(संवाद 365/ कुलदीप राणा)

यह भी पढ़ें-कांवड़ मेला रद्द करने के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

 

 

58521

You may also like