पिता ने बनाया अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

July 4, 2023 | samvaad365
rape

देवभूमि से रिश्तों को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही सगी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। कलयुगी पिता  पिछले तीन माह से ऐसा करता आ रहा था। वहीं जब मां को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्मी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रिश्ते तार-तार : कलयुगी भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

मूल रूप से ऋषिकेश नरेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी के साथ रुड़की हरिद्वार हाईवे पर एक गांव में रहता है। पति-पत्नी दोनों ही अलग-अलग निजी संस्थानों में काम करते हैं, उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके पति ने बेटी से कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER: आज भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, भूस्खलन का भी खतरा

जानकारी के अनुसार बेटी को परेशान देख मां ने जब उससे इसका कारण पूछा। बेटी ने अपनी मां को जो कुछ बताया उसको सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि उसका पिता तीन माह से लगातार उससे दुष्कर्म करता है। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे CM धामी

थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

89757

You may also like