धनतेरस संग धूमधाम से मनाया गया छोटी दिवाली का पर्व, बाजारों में रही रौनक

October 24, 2022 | samvaad365

द्रोणनगरी में प्रकाश पर्व दिवाली से एक दिन पूर्व रविवार को छोटी दिवाली मनाई गई। रविवार को धनतेरस संग छोटी दिवाली का पर्व शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। वहीं, शहर में खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। रंग बिरंगी झालरों से दुकानें सजी रहीं।

आज सोमवार को बड़ी दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है। सुबह लोगों ने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ, अनुष्ठान और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस महीने हिंदुओं का खास त्योहार दिवाली है।

दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि दिवाली इस साल 24 अक्तूबर (आज) को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

सायंकाल करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक मुहूर्त रहेगा, जबकि रात्रि मुहूर्त रात करीब साढ़े 10 बजे से रात 12:05 तक रहेगा। बताया कि दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नई प्रतिमाओं का पूजन किया जाता है। दिवाली पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और भाई दूज के साथ दिवाली खत्म होती है।

दिवाली की रात में प्रज्ज्वलित होने वाले दीपक अमावस्या की अंधेरी रात को प्रकाशमय कर देते हैं। कहा कि पर्व से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : विरासत 2022 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोग हुए मंत्रमुग्ध

 

82498

You may also like