सीएम धामी से की फुटबॉल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने भेंट, मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

August 7, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रात्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है।देहरादून के कृष्णा चौधरी दो बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। बार्सिलोना के मार्सेट क्लब से भी उन्होंने अंडर 19 यूथ लीग खेला है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने की वर्चुअल माध्यम से भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बातचीत,वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया

64636

You may also like