विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सीएम धामी को लिखा पत्र, कहा नाइजीरिया में फंसे उत्तराखंड के लोगों को दी जाएगी हर संभव मदद

November 29, 2022 | samvaad365

विदेश मंत्री, भारत सरकार डॉ. एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि नाइजीरिया में फंसे उत्तराखण्ड के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इसके लिये अबुजा स्थित हाई कमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : तेंदुए के हमले का दिल दहला देने वाले वीडियो हुआ वायरल, चीख पुकार के बीच सुनाई दी तेंदुए की दहाड़

 

83598

You may also like