बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, सीएम ने जताया दु:ख

October 12, 2020 | samvaad365

बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। वो बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी थे। उनकी मौत की खबर के बाद पूरे जिले में शोक है। बताया जा रहा है कि वो शनिवार को बीजेपी की एक बैठक में शामिल हुए थे। वहां से जोशीमठ के लिए निकले इसी दौरान पीपलकोटी के पास उनका वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। वो साल 2018-19 में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक जताया है। वहीं इस हादसे में भाजपा ओबीसी मोर्चा चमोली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान की भी मौत हो गई है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर भी शोक जताया है।

(संवाद 365/डेस्क )

यह भी पढ़ें-बागेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार

55153

You may also like