पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने मुजफ्फरनगर में शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

October 3, 2021 | samvaad365

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किये। राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आन्दोलनकारियों के सपनों के उत्तराखण्ड की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की हमारी सरकार कार्य कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने कुन्जा बहादुरपुर में शहीदों को किया नमन, बहादुरपुर में की कृषि महाविद्यालय बनाने की घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम आज के दिन को अनेक रूपों में मनाते हैं। देश की आजादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह के के सिद्धान्त पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का उद्घोष कर देश के सैन्य शक्ति को प्राथमिकता देने वाले और किसानों की मजबूती के लिए कार्य करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। उन्होंने जय किसान के उद्घोष से देश को खाद्यान्न के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के निर्णय लिया। उत्तराखण्ड एवं तत्कालीन उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज के दिन को एक काले धब्बे के रूप में भी हम लोग देखते हैं। जिस तरह से रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारियों पर आमानवीय अत्याचार हुआ, अनेक नौजवान शहीद हुए। यहां के स्थानीय लोगों ने इन नौजवानों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जिस तरह योगदान दिया, उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

यह भी पढ़ेंपतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुलम से बड़ी खबर, साध्वी ने छत से कूदकर की आत्महत्या

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े संघर्ष के बाद बना। राज्य के निर्माण में सभी वर्गों के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण करवाया। जब उत्तराखण्ड राज्य बना उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

संवाद365,डेस्क

 

67255

You may also like