पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा वर्तमान सीएम के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

June 24, 2021 | samvaad365

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों कुमाउं के दौरे पर है। वहीं इस बीच मीडिया से बातचीत में उन्होनों ये दावा किया है कि उत्तराखंड में अधिकांश विकास योजनाएं सफल रही हैं।  उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और वर्तमान सीएम के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।दरसल बता दे आपकोभारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को भाजयुमो ने रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर लगाया था। शिविर में पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से प्रदेश में बेहतर काम कर रही है। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रावत का कहना था कि साढ़े चार साल तक काम करके वह थक गए थे इसलिए नए ऊर्जावान व्यक्ति को सीएम बनाया गया है। वे भी ऊर्जा के साथ बेहतर काम कर रहे हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड : बीते 24 घंटे में  118 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले,3 लोगों की मौत,250 लोग हुए स्वस्थ

 

 

 

63015

You may also like