पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट

December 3, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज के साथ  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान उन्होनें भारतीय संस्कृति के केंद्र और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश को सुरक्षित, विकसित और गौरवपूर्ण बनाने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री से कई विषयों पर परिचर्चा की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हंस फाउंडेशन की सेवाओं का फलक पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सेवा का वास्तविक मार्ग है। जिसे माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी जैसे संत स्वरूप विस्तार दे रहे हैं और इस मार्ग पर चलते हुए अनगिनत लोगों को सहयोग प्रदान कर रहे। निश्चित तौर पर यह हमारी धार्मिक,सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं का मार्गदर्शन है। जिनका अनुक्रण करते हुए हम सब सेवा के पथ पर चलते हुए। गरीब,निर्धन और सामाज की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों के जीवन में रोशनी ला सकते है।

संवाद365,डेस्क

 

69727

You may also like