पूर्व आइएएस डॉ राकेश कुमार हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

December 23, 2021 | samvaad365

पूर्व आइएएस डॉ राकेश कुमार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| डॉ राकेश कुमार 1992 बैच उत्तराखंड कैडर के आइएएस थे| वर्तमान में वह यूएस एड संगठन में भारत के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं| इससे पहले वह पौड़ी, देहरादून और नैनीताल की जिलाधिकारी भी रह चुके हैं|शासन ने राज्यपाल के अनुमोदन के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी है| शिक्षा सचिव रहते हुए राकेश कुमार ने उत्तराखंड से काफी सुर्खियां बटोरी थी| उन्होंने पहाड़ के सभी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की थी| इसके साथ ही डाॅ. राकेश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, आपदा प्रबंधन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाली है| भारत सरकार में संयुक्त सचिव रहते हुए उन्होंने दिल्ली के साथ ही कई जगह अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| और आज उन्हें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

संवाद365,डेस्क

 

 

70530

You may also like