उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट सहित 4 लोग घायल, टायर फटने से पलटी गाड़ी

September 24, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा देवप्रयाग तहसील के पंतगांव के पास हुआ है। दिवाकर भट्ट अपने साथियों संग स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से कीर्तिनगर जा रहे थे। तभी पंतगांव के पास स्कार्पियो का टायर फट गया। तहसील दोवप्रयाग के पंतगांव के समीप स्कार्पियो UK07DC7204 का अगला टायर फट गया।

इससे पहले कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाती, ड्राइवर ने साहस न खोते हुए उसे पहाड़ की ओर मोड़ दिया। जिससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे से जहां एक ओर चीख पुकार मच गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिवाकर भट्ट, मनोज भट्ट , कमल राणा , लक्ष्मण बागड़ी के रूप में हुई है। सभी को हल्की–फुल्की चोंटे आई हैं। घायलों को सीएचसी बागी लाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संवाद365,डेस्क

66691

You may also like