हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में 8 से 15 जनवरी तक घुघुतिया त्यार होगा बेहद खास

January 6, 2022 | samvaad365

कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को पिछले 40 वर्षों से संजोने वाले पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में इस बार घुघुतिया त्यार बेहद खास होने जा रहा है। कोविड की चुनौतियों की बीच इस बार पदाधिकारियों ने पूरी सुरक्षा और तय मानकों के हिसाब से उत्तरायणी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। आठ जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आठ जनवरी को कुमाऊं के ईष्ट देव गोलज्यू के पूजन आरती के बाद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। मंच के संरक्षक भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत मेले में आने वाले लोगों के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की अनुमति मिली तो भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-हर जीत में नारीशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका रही है: त्रिवेन्द्र रावत

 

71147

You may also like