उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, सालगिरह या जन्मदिन पर भी मिलेगी आसानी से छुट्टी

August 7, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों के लिए एक खुशीखबरी है। अन्य विभागों की तरह ही उन्हें भी अब सप्ताहिक अवकाश  मिलेगा। साथ ही अगर परिवार में किसी की शादी की सालगिरह है या जन्मदिन है, किसी पुलिस कर्मी ने अवकाश के लिए आवेदन किया है तो तत्काल उसे अवकाश मिल जाएगा। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, सभी विभागों में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां दिन रात कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। जिससे पुलिस कर्मियों के मनोबल पर असर पड़ता है।लगातार उठ रही मांग और पुलिस कर्मियों के परेशानी को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने एक जनवरी को प्रदेश के नौ जनपदों के मुख्य आरक्षी और आरक्षितों को एक दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी। और अब शुक्रवार को डीजीपी ने नौ जनपदों के अतिरिक्त सभी जनपदों के लिए यह आदेश जारी कर दिया है।

संवाद365,डेस्क

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-भारी वर्षा का कहर, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल जमीदोंज, वीडियो में देंखे कैसे पलभर में गिरी पूरी इमारत

 

64649

You may also like