हवाई दौरे की बजाए आपदा से निपटने को दीर्घकालिक योजना बनाए सरकार: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया

October 24, 2021 | samvaad365

हल्द्वानी- केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित साह के बयान समय पर सतर्क करने से हुआ कम नुक़सान पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि मंत्री जी ऊँची उड़ान के हेलीकाप्टर से ज़मीनी हकीकत का ठीक से आँकलन नही कर पाए। जहाँ 69 लोगों की जान चली गई और कई घर व खेती की जमीन बह गई, परिवार के मुख्या की मौत हो गई ऐसे में ग्रह मंत्री के इस अपरिपक्व बयान से जनता की उम्मीद को भारी झटका लगा। एक तरफ ग्रह मंत्री का बयान कि कम नुकसान हुआ और दूसरी तरफ आँकलन के जल्द टीम भेजने की बात दोनो परस्पर अपने आप में विरोधा भाषी बयान हैं.

सच्चाई यह कि मंत्रियों के हवाई दौरा करने से प्रशासनिक अधिकारी जिन्हें आपदा प्रबंधन में जुटना चाहिये वो मंत्रियों की प्रोटोकाल में व्यस्त हो जा रहे हैं जिससे आपदा प्रबंधन का कार्य बाधित हो रहा है।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि इस आपदा के दूरगामी दुष्परिणाम होंगे जिसके लिए सरकार ने हवाई दौरे इवेंट की बजाए ठोस नीति बनानी चाहिए। उत्तराखण्ड राज्य में बार- बार आपदा दस्तक दे रही बावजूद सरकार सोई है.

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रभावित राज्य है जोकि भूकम्प, बादल फटने, अतिवृष्टि, भूस्खलन, कृत्रिम झील के फटने आदि आपदाओं की जद में रहता है।सरकार को चाहिए दीर्घकालिक योजना बनानी चाहिये.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि राज्य में आई आपदा के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। जगह-जगह पर भूस्खलन होने से सड़कें और रास्ते बंद पड़े हैं। परंतु विडंबना यह कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार आपदा प्रभावितों को मरहम लगाने के बजाय हवा में उड़ रही है। अकेले नैनीताल जिले में 31 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। दर्जनों लोग घायल हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें और रास्ते बंद होने से ग्रामीण मदद की गुहार लगा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर हस्त हो चुके हैं। खेतों में भूस्खलन होने से पूरी तरह टूट चुके हैं। बिजली पानी की व्यवस्था ठप है। ग्रामीण खुद अपने रास्ते और सड़कें खोलने में जुटे हुए हैं। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाना सुदूर उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साथ लेकर हवाई दौरों में मस्त हैं।

(संवाद365,अंकित साह)

यह भी पढ़ें-  बेरीनाग- युवा स्वयंसेवकों द्वारा नगर में चलाया गया सफाई अभियान

68241

You may also like