हर्रिद्वार- गुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

April 22, 2022 | samvaad365

गुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हर्रिद्वार के ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा में एक आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ियों को यह बताने का प्रयास है कि गुरु गोविंद सिंह जैसे बलिदानी हमारे देश की साझा सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। जिसकी वजह से वह हिंद की चादर कहलाए। गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपने युग के शासन वर्ग की नृशंस एवम मानवता विरोधी नीतियों को कुचलने के लिए बलिदान दिया था, इसलिए वे समाज के सभी वर्गों में पूजनीय हैं। ज्ञान गोदरी धरना स्थल पर 2000 दिन पूरे होने के बाद भी ज्ञान गोदरी गुरुद्वारे को न्याय न मिलने से सिख समुदाय ने रोष प्रकट किया उन्हें उम्मीद है कि जल्द ज्ञान गोदरी गुरुद्वारे को लेकर सरकार कोई रास्ता निकालेगी वहीं जिसमे पाठ श्री सुखमणि साहब , इस्त्री सत्संग सभा व यमुना नगर से पधारे स्वर्ण सिंह के रागी जत्थे ने गुरु इतिहास वा गुरबाणी का कीर्तन श्रवण करा संगत को निहाल कर दिया.

संवाद 365, नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-Big action by ED on Amway India, pyramid scheme fraud exposed, assets worth Rs 757.77 crore attached

74747

You may also like