वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का किया घेराव, विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध

August 2, 2022 | samvaad365

अल्मोड़ा। दो माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव किया कर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मातृ और शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय जा धमकी। उन्होंने सीएमओ डॉ. आरपी पंत का घेराव किया और वेतन नहीं मिलने पर उनके समक्ष नाराजगी जताई। कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को जून, जुलाई के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक किराये में रहते हैं लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण वह किराये के कमरों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना काल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की लेकिन अब शासन और विभाग उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। यदि 10 दिन के भीतर वेतन नहीं दिया गया तो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने होटल ताज पैलेस में आयोजित ’अमृत रत्न’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, राज्य के विभिन्न विषयों पर रखे अपने विचार

79384

You may also like