रामनगर में बैठकी होली की धूम, मेरो रंगीलो देवर घर ऐरो छ में खूब थिरकी महिलाएं

March 13, 2022 | samvaad365

रामनगर में महिलाओं ने शहर में बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पर्वतीय सभा मंदिर के प्रांगण में होली का आयोजन करते हुए होली गीत और नृत्य किया। साथ ही महिलाओं ने बताया कि कुमाऊँ भर हर साल भाजपा कार्यकर्ता होली से पूर्व बैठकी होली का आयोजन अपने अपने क्षेत्र में लोकगीत गाकर बैठकी होली का आयोजन करते हैं। रविवार को पर्वतीय सभा के प्रांगण में स्थानीय महिलाओं ने होली के गीत गाय रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और गुजिया की मिठाई खाकर सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली की गीत गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि हर साल कुमाऊँ में होली से पूर्व बैठकी होली का आयोजन अपने अपने क्षेत्र में करते हैं। बैठकी होली को बुधवार से शुरू कर दिया है। जिसे होली के दिन तक अलग-अलग स्थानो में मनाया जाएगा। इस दौरान भावना भट्ट, रेखा रावत, अंजली सुंदरियाल, गीता पांडेय, रुचि शर्मा गिरी,सरिता पपनै सहित कई महिलायें मौजूद रही।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से दिया इस्तीफा

 

 

73233

You may also like