चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

February 22, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार देर रात को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत होने की सूचना है। मंगलवार सुबह जानकारी का पूरा पता चल पाया। चंपावत से करीब 65 किमी दूर एक स्थान पर एक परिवार में शादी थी। जहां ये सभी लोग शामिल होने गए थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। 13 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

 

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान 

उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवदेना व्यक्त की है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 12 कामगार झुलसे, 7 लोगों की जलकर मौत

72636

You may also like