मंगलौर में किसानों की महापंचायत, इंटक और मजदूर संगठन ने भी किया समर्थन

February 4, 2021 | samvaad365

हरिद्वार के मंगलौर गुड़ मंडी में यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत इस महापंचायत में पहुँचे। किसानों ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग की है। महापंचायत में पहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि जब तक कृषि कानून वापसी नही होगा। तब तक किसानों का ये आन्दोलन चलता रहेगा।

(संवाद 365/ नरेश तोमर)

यह भी पढ़ें-ज्वालापुर के श्रीराम चौक पर किया गया राम मूर्ति का अनावरण

 

 

58230

You may also like