उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 का टीका लगना शुरू, महिलाओं में भी खुशी

August 4, 2021 | samvaad365

आज से उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 का टीका लगना शुरू हो गया है। देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन सेंटर पर पुख्ता तैयारियों को करने का निर्देश दिया गया है। आज गांधी शताब्दी में गर्भवती महिलाएं पहुंची जिनको टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के लिए टीका सुरक्षित है इस से गर्भवती महिला के साथ ही उसके बच्चे की भी सुरक्षा होगी। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद महिलाओं में भी खुशी है। उनका कहना है कि इससे उन्हें और उनके होने वाले नवजात को सुरक्षा मिलेगी। टीकाकरण का उन्हें भी लंबे समय से इंतजार था।उत्तराखंड सरकार का 31 दिसंबर से पहले पूरे प्रदेश में सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। ऐसे में अब केंद्र से भी वैक्सीन तय समय पर पहुंच रही है। अगर वैक्सीन के पहुंचने का यूं ही सिलसिला रहा तो सरकार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-हरिद्वार : आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम, पतंजलि में जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन

 

64535

You may also like