प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने दिए संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट के निर्देश

October 17, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-टाइगर ओर हिरन को साथ देख कर सैलानी हुये खुश, कोसी रेंज के जंगल मे सैलानियों ने किया जंगल के राजा का दीदार

67936

You may also like