भाजपा कार्यकर्ता बीरा भंडारी के साथ की गई अभद्रता, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप

August 7, 2022 | samvaad365

भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बीरा भंडारी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत पर अभद्र व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। बीरा भंडारी ने बताया कि शनिवार को भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जा रहा था वही जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें अभद्रता के साथ पूछा गया कि उन्हें इस बैठक में आने की अनुमति किसके द्वारा दी गई इससे पूर्व भी उनके साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया था। कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा किए जा रहे इस व्यवहार को सहना नामुमकिन हो रहा है उनके द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी इमानदारी के साथ कार्य किया जा रहा है बावजूद इसके उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है वहीं इस विषय पर यह जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कोई भी टिप्पणी करने से मना किया है।

संवाद 365, भगवान सिंह

ये भी पढ़ें : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षणार्थियों ने किया पौध रोपण, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रहे मौजूद

79694

You may also like