IPS संजय गुंज्याल को मिली नई जिम्मेदारी, अब सीमा सुरक्षा बल में संभालेंगे महानिरीक्षक का पद

February 19, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के एडीजी इंटेलिजेंस संजय कुमार गुंज्याल को 5 साल की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक (इंस्पेक्टर जनरल) के रूप में नियुक्त किया गया है। संजय कुमार बीएसएफ में डेपुटेशन पर पांच साल रहेंगे, इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय आदेश जारी किया। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान संजय कुमार गुंज्याल ने उत्तरखांड के हरिद्वार में कुंभ की जिम्मेदारी निभाई थी, इसके बाद उनका तबादला कर महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।

संवाद365,डेस्क

 

 

72544

You may also like